बलिया: पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
बलिया, अमृत विचार। पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को पांच मोटर साइकिल और एक बुलेट एवं एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली के उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश कश्यप और उप निरीक्षक नागेन्द्र पाण्डेय मय फोर्स ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी की।
चोरी के वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने की योजना बना रहे चार अभियुक्त सतीश सैनी उर्फ बड़े पुत्र स्व मुन्ना सैनी निवासी गोठहुली थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया, राजा गौड़ उर्फ राजकुमार गौड़ पुत्र स्व. राम भजन गौड़ निवासी रतसड़ थाना गड़वार जनपद बलिया, दीपक तिवारी पुत्र स्व राजमोहन तिवारी निवासी बहुआरा थाना सहतवार जनपद बलिया तथा योगेश उर्फ मोहन राय पुत्र सुनील राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा जनपद बलिया को रामजानकी मंदिर मकदूमही के पास से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें - UP: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध रूप से घूम रहे दो चीनी नागरिक लिए गए हिरासत में
