Year Ender 2022 : हॉस्पिटल में भर्ती Rishabh Pant को BCCI ने सुनाई खुशखबरी, Jasprit Bumrah की भी बल्ले-बल्ले
क्रिकेटर ऋषभ पंत एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे और उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार किया जा रहा है
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने साल 2022 के टेस्ट में अपने दो बेस्ट खिलाड़ी चुने हैं। इसमें एक बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की फोटो भी शेयर की। साथ ही उनके साल 2022 के वह आंकड़े भी शेयर किए हैं, जो उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर बनाए। बता दें कि ऋषभ पंत ने 2022 में भारतीयों में सबसे ज्यादा 7 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 12 पारियों में 680 रन बनाए। वह इस साल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय भी हैं। पंत ने इस दौरान दो शतक और चार अर्धशतक जमाए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पांच टेस्ट मैच खेले, जिसकी 10 पारियों में सबसे ज्यादा (भारतीयों में) 22 विकेट लिए।
A look at #TeamIndia's Top Performers in Test cricket for the year 2⃣0⃣2⃣2⃣ 🫡@RishabhPant17 @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/YpUi2rjo3P
— BCCI (@BCCI) December 31, 2022
2022 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय
- ऋषभ पंत - 12 टेस्ट पारी - 680 रन - 2 शतक
- श्रेयस अय्यर - 8 टेस्ट पारी - 422 रन - 0 शतक
- चेतेश्वर पुजारा - 10 टेस्ट पारी - 409 रन - 1 शतक
2022 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय
- जसप्रीत बुमराह - 5 टेस्ट मैच - 22 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन - 6 टेस्ट मैच - 20 विकेट
- मोहम्मद शमी - 5 टेस्ट मैच - 13 विकेट
ऋषभ पंत का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
- 33 टेस्ट मैच खेले - 2271 रन बनाए - 5 शतक जड़े
- 30 वनडे मैच खेले - 865 रन बनाए - 1 शतक जड़े
- 66 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले - 987 रन बनाए - 3 अर्धशतक जड़े
सड़क हादसे में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत
आपको बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे और उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पंत शुक्रवार तड़के अपनी मर्सीडीज बेंज कार से देहरादून जा रहे थे, तभी दिल्ली-देहरादून मार्ग पर झपकी लगने के कारण उनकी कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। पंत कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई। ऋषभ पंत के माथे, दाहिने हाथ की कलाई, दाहिने पैर का घुटना, टखना और अंगूठे में चोट लगी और उनके दाहिने घुटने का लिगामेंट फट गया है। पहले दिन उनके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी भी हुई थी।
ऋषभ पंत इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जा सकता
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के इलाज में कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है। बोर्ड उन्हें इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जा सकता है। ताकि, बोर्ड की मेडिकल टीम की देखरेख में पंत के लिगामेंट का इलाज होगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें विदेश भी भेजा जा सकता है। फिलहाल, देहरादून के मैक्स हास्पिटल में पंत का इलाज चल रहा है। उनके ब्रेन और स्पाइट की MRI रिपोर्ट नॉर्मल आई है। शनिवार को एक्टर अनुपम खेर और दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम शर्मा पंत से मिलने पहुंचे।
ये भी पढ़ें : Rishab Pant Accident : अस्पताल में ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे Anil Kapoor और Anupam Kher, कहा- हिंदुस्तान की दुआएं उनके साथ
