Kanpur News : जिले में पांच जनवरी से शुरू होगा स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव का नामांकन, 30 जनवरी को होगा मतदान
Kanpur News कानपुर में पांच जनवरी से मतदान शुरू होगा।
Kanpur News कानपुर में जिले में पांच जनवरी से शुरू नामांकन होगा। इसमें 1,64,427 स्नातक, 11207 शिक्षक अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। इसमें 30 जनवरी को मतदान होगा।
कानपुर, अमृत विचार। स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुट गया है। इस बार स्नातक चुनाव में मतदाताओं की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। निर्वाचन विभाग के अनुसार कानपुर नगर में 58323 शिक्षक और 3724 स्नातक मतदाता पहली बार अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।
प्रदेश में पांच स्नातक और शिक्षक एमएलसी के पद रिक्त होने वाले हैं। इसको देखते हुए उन क्षेत्रों में निर्वाचन को लेकर आचार संहिता लागू हो गई है। पांच जनवरी से निर्वाचन की कार्रवाई शुरू हो जाएगी और 30 जनवरी को मतदान होंगे। इन चुनावों में कक्षा आठ से ऊपर वाले सभी विद्यालयों के शिक्षक और रजिस्टर्ड स्नातक के विद्यार्थी मतदान करते हैं।
छह साल पहले इन दोनों चुनावों के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। एडीईओ कमल किशोर ने बताया कि पिछले चुनाव में कानपुर नगर में 1,06104 स्नातक मतदाता थे। इस बार इनकी संख्या 1,64,427 हो गई है। वहीं कानपुर खंड में कानपुर देहात और उन्नाव भी आता है। यहां से 30,314 ने मतदान किया था। वहीं शिक्षक एमएलसी में उन्नाव व कानपुर देहात से पिछली बार 4567 ने मतदान किया था।
इस बार इन दोनों जिलों में भी इन दोनों निर्वाचन के मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन विभाग पूरी तरह से जुट गया है। निर्वाचन संबंधित अधिकारियों के साथ चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने को लेकर तैयारी की जा रही है। निर्वाचन और फिर मतदान को लेकर किसी प्रकार कोई दिक्कत न रहे और तैयारी समय पर कर ली जाए, इसको लेकर जोर दिया जा रहा है।
ये रहेगी प्रक्रिया
05 जनवरी को अधिसूचना संग नामांकन शुरू
12 जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन
13 जनवरी को नामांकन प्रपत्रों की जांच
16 जनवरी को नाम वापसी का अंतिम दिन
30 जनवरी को मतदान होगा
08 बजे सुबह से शाम चार बजे तक वोटिंग
02 फरवरी को मतगणना होगी
