Kanpur : SP MLA Irfan Solanki की 10 करोड़ की प्रापर्टी चिन्हित, महाराजगंज जेल में बंद है विधायक

Amrit Vichar Network
Published By Kanpur Digital
On

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी की 10 करोड़ की प्रापर्टी चिन्हित।

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी की 10 करोड़ की प्रापर्टी चिन्हित की गई है। कानपुर जिला जेल से उन्हें महाराजगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया है।

अमृत विचार, कानपुर। सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गैंगस्टर लगने के बाद प्रशासन अब उनकी संपत्तियों पर निगाहें टेढ़ी कर चुका है। विधायक की गलत तरीके से बनाई गई करोड़ों की संपत्ति जब्त करने की दिशा में अब तक 10 करोड़ की प्रॉपर्टी चिह्नित कर ली गई है। इसमें उनकी कोठी समेत तीन मकान, दो फैक्ट्रियां और कई निर्माणाधीन साइट शामिल हैं।

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत पांच लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि विधायक गैंग बनाकर लोगों से वसूली, जमीनों पर कब्जा करने का गैंग चला रहे थे। जिससे उन्होंने करोड़ों की अकूत संपत्ति तैयार की है। जिसे गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की जाएगी।

इसी के तहत उनकी 10 करोड़ की संपत्ति चिह्नित कर ली गई है। ये संपत्ति उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में दाखिल की है। कानपुर के साथ ही पुलिस की  एक टीम अन्य जिलों व राज्यों की प्रॉपर्टी को चिह्नित करने का काम कर रही है। सूत्रों के अनुसार विधायक इरफान के पास कानपुर से लेकर मुंबई तक करोड़ों की संपत्ति है। जिसका सत्यापन किया जा रहा है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि इरफान के साथ ही उनके भाई रिजवान भी कानपुर और उन्नाव में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। रिजवान उन्नाव जिले का भू-माफिया भी है। जिसने कानपुर से उन्नाव तक सरकारी जमीनों पर कब्जा किया और अवैध तरीके से करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि  इंटेलीजेस की टीम ये जानकारी कर रही है कि सपा विधायक ने संपत्ति किन लोगों के नाम की है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी, ईडी ने भी सपा विधायक की संपत्ति की जानकारी लेनी शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार