योग हमारे ऋषियों मुनियों का अनमोल उपहारः कुलपति
अमृत विचार, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में नववर्ष के प्रथम प्रभात पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को योगिक विज्ञान की ओर आयोजित वर्चुअल योगाभ्यास सरल कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल एवं शिक्षक योगाभ्यास की बारीकियों से प्रशिक्षित हुए। योगिक विज्ञान के योगाचार्य आलोक तिवारी ने योगाभ्यास कराया।
उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम, बज्रासन, कपालभाति, शीतकारी, श्वासन, शलभासन सहित अन्य आसनों का योगाभ्यास कराया। इस मौके पर कुलपति प्रो. गोयल ने कहा कि योग सही जीवन जीना सीखाता है। इसे अपनी दिनचर्या में लाने से शरीर, मन और आत्मा में संतुलन बनता है। कहा कि योग में शरीर के सभी प्रकार के विकारों को दूर करने की क्षमता है।
उन्होंने कहा कि हमारे ऋषियों मुनियों के अनमोल उपहार के रूप में योग दिया है। शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योगिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो एसएस मिश्र ने बताया कि इस योगाभ्यास से विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं अधिकारियों के मानसिक स्वास्थ्य को क्रियाशील रखा जा सकता है। इस अवसर पर तमाम शिक्षकों ने योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई छात्रा, पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
