जूनियर NTR की अगली फिल्म अप्रैल 2024 में होगी रिलीज़, अगले महीने शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

हैदराबाद। फिल्म आरआरआर  की सफलता के बाद जूनियर एनटीआर अपनी 30वीं फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू करेंगे। तेलुगू भाषा में बनने वाली फिल्म में वह निर्देशक कोरतल्ला शिवा के साथ फिर से काम करेंगे, जिनके साथ 2016 में उनकी फिल्म जनता गैराज आई थी।

ये भी पढ़ें:-'एनिमल' में रणबीर कपूर का पहला लुक जारी, फिल्म में और भी हैं कई दिग्गज कलाकार

जूनियर एनटीआर की नई फिल्म पांच अप्रैल 2024 को दुनियाभर में रिलीज़ की जा सकती है। इस फिल्म के निर्माण से जुड़े एनटीआर आर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर इस बाबत जानकारी साझा की। ट्वीट में कहा गया है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी। सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। इस फिल्म का फिलहाल नामकरण नहीं हुआ है। इसके निर्माता ‘एनटीआर आर्ट्स’ के हरि कृष्ण और युवासुधा आर्ट्स के सुधाकर मिक्किलिनेनी हैं। 

ये भी पढ़ें:-Stardom के बोझ को ढोता हूं, ऋतिक रोशन ने किए खुलासे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अधिकारी आत्महत्या मामला: पंजाब के पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का बनाया रिकॉर्ड, सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग को छोड़ा पीछे 
दिल्ली में आसमान साफ रहने, अधिकतम तापमान 30 डिग्रेी सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान 
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने बिहार स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं, बताया बिहार का स्वर्णिम इतिहास
पश्चिम एशिया युद्ध और रुपये की कमजोरी से खाद्य तेल-तिलहन महंगे, जानें तेल बाजार का पूरा हाल