'एनिमल' में रणबीर कपूर का पहला लुक जारी, फिल्म में और भी हैं कई दिग्गज कलाकार

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म एनिमल में अभिनेता रणबीर कपूर के पहले लुक को जारी कर दिया गया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म का काफी वक्त से इंतजार किया जा रहा है। वांगा को 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह से जाना जाता है। यह उनकी 2017 में आई अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी। एनिमल फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी की सिने 1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकली पिक्चर्स  हैं।

ये भी पढ़ें:-Stardom के बोझ को ढोता हूं, ऋतिक रोशन ने किए खुलासे

निर्माआतों ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर मध्यरात्रि में फिल्म में कपूर के पहले लुक को जारी किया। पोस्टर में अभिनेता कुल्हाड़ी थामे हुए और सिगरेट जला रहे हैं। निर्माताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि उन्हें फिल्म की पहली झलक दर्शकों के लिए जारी करते हुए खुशी हो रही है। उनके मुताबिक पोस्टर में रणबीर का लुक फिल्म के सार को बताता है और हमें विश्वास है कि दर्शक ऐसी फिल्म देखेंगे जिसके वे हकदार हैं।

एनिमल में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाणा, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म देश भर में पांच भाषाओं - हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें:-तुनिषा मौत मामला: शीजान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अधिकारी आत्महत्या मामला: पंजाब के पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का बनाया रिकॉर्ड, सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग को छोड़ा पीछे 
दिल्ली में आसमान साफ रहने, अधिकतम तापमान 30 डिग्रेी सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान 
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने बिहार स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं, बताया बिहार का स्वर्णिम इतिहास
पश्चिम एशिया युद्ध और रुपये की कमजोरी से खाद्य तेल-तिलहन महंगे, जानें तेल बाजार का पूरा हाल