बरेली: दिल्ली और बेंगलुरू-मुंबई के यात्रियों को झटका, फ्लाइटें निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नववर्ष का पहला दिन हवाई यात्रा करने वालों के लिए बेहद खराब रहा। दिल्ली-बरेली और बरेली-बेंगलुरू आने-जाने वाली फ्लाइटें निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को बड़ा झटका लगा। उन्हें पहले दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से कोहरा अधिक होने से विजिबिलिटी बेहद कम थी। 

ये भी पढ़ें- बरेली: दहेज की खातिर तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाला, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

इस वजह से एलाइंस एयर और इंडिगो एयरलाइंस ने सुबह ही दिल्ली और बेंगलुरू फ्लाइटें निरस्त करते हुए यात्रियों को सूचना भिजवानी शुरू कर दी। फ्लाइटें निरस्त होने से जहां एयरलाइंस को पहले दिन नुकसान उठाना पड़ा, वहीं यात्रियों को भी अपने जरूरी काम और अपनों से मिलने के कार्यक्रम टालने पड़े।

रविवार का मौसम इतना खराब हो गया कि इसके दृष्टिगत इंडिगो ने सोमवार को मुंबई से बरेली आने वाली फ्लाइट भी निरस्त कर दी। इसकी सूचना बरेली एयरपोर्ट पर भी शाम को आ गई। जिन यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे, उनके लिए कॉल सेंटर के जरिए फ्लाइट निरस्त होने की सूचना दी जा रही है। 

इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ज्यादा मौसम खराब होने से बेंगलुरू व मुंबई की फ्लाइट दो दिन के लिए निरस्त कर दी गई हैं। सोमवार के मौसम को देखते ही मंगलवार के शेड्यूल में बदलाव किया जाएगा। वहीं एलाइंस एयर के प्रतिनिधि नवीन सलूजा के अनुसार दिल्ली में भी मौसम ज्यादा खराब है। बरेली में भी विजिबिलिटी बेहद कम है। इसलिए सुबह दिल्ली से बरेली आने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को मौसम ज्यादा गड़बड़ रहा तो दिल्ली फ्लाइट निरस्त हो सकती है।

ये भी पढ़ें- बरेली: स्कूलों को मिलेंगे दो-दो टेबलेट, ऑनलाइन दर्ज होगी हाजिरी

 

 

संबंधित समाचार