अलीगढ़: 50 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी का आरोपी गिरफ्तार, कॉल सेंटर से चलाता था रैकेट
अलीगढ़, अमृत विचार। देश के तकरीबन पांच राज्यों में फर्जी वेबसाइट के जरिये 50 हजार से ज्यादा लोगों को ठगने के आरोप में ओडिशा की आर्थिक अनुसन्धान शाखा ने खास सदस्य को जमालपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोल मार्केट के 25 वर्षीय जफर अहमद पुत्र रज्जाक अहमद के रूप में हुई है। ओडिशा पुलिस उसे यहां से वारंट के आधार पर गिरफ्तार करके ले गई है। हालांकि अभी अधिकारिक रूप से अधिकारीयों ने कुछ भी कहने से मना किया है।
मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा ईओडब्ल्यू की टीम गिरफ्तारी वारंट लेकर 29 दिसंबर की रात अलीगढ़ पहुंची थी। यहां अधिकारियों से मुलाकात कर जफर अहमद पुत्र रज्जाक अहमद की गिरफ्तारी में मदद मांगी। टीम ने बताया कि यह व्यक्ति नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले रैकेट का खास सदस्य है। इसी आधार पर टीम इसे यहां से गिरफ्तार करके ले गई।
2020 में कोरोना लॉकडाउन काल में सक्रिय हुए इस रैकेट ने अब तक ओडिशा, गुजरात, कनार्टक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के बेरोजागारों को निशाना बनाया। अनुमान के तौर पर 50 हजार से अधिक लोगों को ठगा होगा। पकड़ा गया जफर पेशे से सिविल इंजीनियर है। शुरुआती पूछताछ में उसने स्वीकारा कि इस रैकेट में और भी इंजीनियर शामिल हैं। यह लोग 50 से ज्यादा लोगों का अपना एक कॉल सेंटर भी चलाते हैं जिसके जरिये ठगी का काम किया जाता है।
ये भी पढ़ें - रुद्रपुर: नशीली पदार्थों की तस्करी में दो सगे भाई गिरफ्तार, मुरादाबाद से लाते से इंजेक्शन
