बहराइच: ओबीसी आरक्षण को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को ओबीसी आरक्षण बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इसके बाद सभी ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

नगर निकाय के चुनाव में कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण को समाप्त कर दिया है। इसको लेकर सभी पार्टी लड़ाई अपने पक्ष में करने को आतुर दिख रही हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। अभी ने पूर्व की भांति ओबीसी आरक्षण को बहाल किए जाने की मांग सरकार से की। इसके बाद सभी ने नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को ज्ञापन सौंपा। 

इस दौरान नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, महासचिव मोहम्मद शहीद, नानपारा से डॉक्टर तनवीर अशरफ, कैसरगंज अध्यक्ष तोहिद आलम, प्रदीप कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिया, एजाज खान, जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक हक दिलाने के लिए आंदोलन करेगी आप

संबंधित समाचार