बरेली: शहर में कुत्ते-बंदरों का आतंक, एआरवी लगवाने को लगी लाइन
बरेली, अमृत विचार। शहर में कुत्ते और बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। डर के चलते लोग छतों पर जाने से कतराते हैं। बाजार में भी बंदर व कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। इनकी रोकथाम के लिए निगम व प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिला अस्पताल में एआरवी सेंटर को 300 बेड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है मगर यहां रोजाना कुत्ता, बंदर के साथ ही अन्य जानवरों के काटने के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को ओपीडी में आने वाले मरीजों से अधिक लंबी लाइन एआरवी वैक्सीन लगवाने वालों की नजर आई।
ये भी पढ़ें- बरेली: समाज सेवा मंच ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
चक महमूद व सुभाष नगर में ज्यादा आतंक
एआरवी सेंटर पर वैक्सीन लगवाने आने वाले अधिकांश मरीज चक महमूद, सुभाष नगर, पीर बहोड़ा और राजेंद्र नगर के थे। मरीजों का कहना था कि सुबह से लेकर शाम तक घरों के बाहर कुत्ते और बंदरों का जमावड़ा रहता है। आए दिन बंदर व कुत्ते लोगों को हमला कर देता हैं। एआरवी सेंटर प्रभारी डा. सूरज पांडेय ने बताया कि इन दिनों एआरवी लगवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रतिदिन औसतन मरीजों की संख्या 80 से 100 तक पहुंच रही है। एक सप्ताह में कुल 755 मरीजों को एआरवी लगाई जा चुकी है।
ये भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना पुल को लेकर दुकानदारों में रोष, कहा- कछुआ गति से हो रहा पुल का निर्माण
