बरेली: मास्क लगाकर बाजार जाने को कहा तो नौकर ने लगा ली फांसी
बरेली,अमृत विचार। कोरोना वायरस से बचने के लिए एक तरफ मास्क लगाना सरकार ने जरूरी कर दिया है और बिना मास्क लगाए लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं, एक मालिक ने जब अपने यहां काम करने वाले युवक को मास्क लगाकर बाजार जाने के लिए कहा तो वह इतना नाराज हो गया कि …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना वायरस से बचने के लिए एक तरफ मास्क लगाना सरकार ने जरूरी कर दिया है और बिना मास्क लगाए लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं, एक मालिक ने जब अपने यहां काम करने वाले युवक को मास्क लगाकर बाजार जाने के लिए कहा तो वह इतना नाराज हो गया कि उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले स्थित थाना भंडसर निवासी इमरान खान ने बताया वह लंबे समय से किला के मलूकपुर में प्रमोद गोस्वामी के मकान में किराये पर रहते है। उनके साथ उनके गांव का ही रहने वाला मोहम्मद राजू रहता था जो घर का काम काम भी करता था। सोमवार की दोपहर राजू बाजार के लिए जा रहा था। बिना मास्क उसे घर से बाहर निकलता देख इमरान ने उसे टोक दिया और मास्क लगाकर बाहर जाने को कहा। इस बात पर राजू नाराज हो गया और बाजार जाने की जगह अपने कमरे में चला गया और वहां जाकर पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
“इमरान ने अपने यहां काम करने वाले राजू से मास्क लगाकर बाजार जाने के लिए कहा था। इस बात से नाराज होकर राजू ने सुसाइड कर लिया। हमें शव फंदे से लटका हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी।” -रजनीश कुमार, चौकी इंचार्ज, मलूकपुर
