अमेरिका में नव वर्ष की ऐसी शुरुआत, तीन दिनों में गोलीबारी में 130 से अधिक लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

वाशिंगटन। अमेरिका में नव वर्ष (2023)के शुरुआती तीन दिनों के अंदर हुई गोलीबारी में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं और 300 से अधिक घायल हुए हैं। गैर सरकारी संगठन ‘गन वायलेंस आर्काइव’ की ओर से मंगलवार को जारी डेटा में यह बात सामने आयी है। आंकड़ों के मुताबिक, साल की शुरुआत से अब तक अमेरिका में 131 लोग गलती से या जानबूझकर मारे गए हैं और 313 घायल हुए हैं।

 आंकड़ों से पता चलता है कि गोलीबारी में दो बच्चे और 11 किशोर मारे गए हैं और 34 किशोर तथा तीन बच्चे घायल हुए हैं। इसके अलावा, 2023 की शुरुआत के बाद से सामूहिक गोलीबारी की छह घटनाएं हुई हैं, जिनमें चार से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

अमेरिका के इंडियानापोलिस में मॉल के बाहर गोलीबारी, एक की मौत
इंडियानापोलिस। अमेरिका के इंडियाना प्रांत की राजधानी इंडियानापोलिस में एक शॉपिंग मॉल के बाहर मंगलवार रात हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इंडियानापोलिस मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने कहा कि शहर के सुदूर पूर्वोत्तर की ओर कैसलटन स्क्वायर मॉल के बाहर रात करीब आठ बजे से पहले गोलीबारी शुरू हुई। पुलिस ने कहा कि घायल पीड़ित की हालत स्थिर है। 

इस गोलीबारी के सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गोली चलने से पहले झगड़ा हुआ था। गौरतलब है कि जुलाई 2021 में इस मॉल के अंदर हुई घटना में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। वर्ष 2022 में शहर के दक्षिण में स्थित ग्रीनवुड पार्क मॉल में गोलीबारी की कम से कम दो घटनाएं हुई थीं। 

ये भी पढ़ें:- तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रमुख का दावा, 'चीन की ओर से होती है भारत-तिब्बत सीमा पर घुसपैठ

संबंधित समाचार