Etawah Crime : चालक की हत्या का खुलासा कर पांच आरोपी गिरफ्तार, बस से हटवाने पर साथियाें संग वारदात की बात कबूली
Etawah Crime इटावा में पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।
Etawah Crime इटावा में पुलिस ने बस चालक की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बस से हटवाने पर साथियों के साथ हत्या की बात कबूली।
इटावा, अमृत विचार। Etawah Crime जिले में 30 दिसंबर को भाजपा महामंत्री अन्नू गुप्ता की ट्रैवल एजेंसी में अटैच निजी बस के चालक की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने हत्या का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हत्यारोपी बब्लू शर्मा अपने 4 अन्य साथियों समेत गिरफ्तार
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मृतक मुकेश जिस बस को चलाता था। अपने बस मालिक से कह कर बब्लू को उस बस से हटवा दिया था। बस से एक चक्कर मे 3 हज़ार रुपये की अतिरिक्त आय चालक को होती थी। इसी के चलते रंजिश मानते हुए बब्लू ने अपने साथियों के साथ मिल कर मुकेश की हत्या कर दी थी।
हत्या में प्रयुक्त 2 तमंचा और कार बरामद
हत्या का मुख्य आरोपी बबलू मूल निवासी मेडी दूधी भरथना इटावा हाल निवास आवास विकास कालोनी शिकोहाबादव चार अन्य आरोपी विकास उर्फ बंटी पुत्र हरी कृष्ण व अंकुश पुत्र राम किशोर तथा राजेश पुत्र जसपाल सिंह व प्रवीण उर्फ पम्मी पुत्र मुकेश सभी निवासी काजी टोला थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद हत्त्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरप्तार कर जेल भेजा।
खुलासा करने वाली टीम
एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ, एसपी सिटी कपिल देव सिंह के निर्देशन में सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष विवेक चौधरी, एसओजी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा, उप निरीक्षक समित चौधरी, मंसूर अहमद ने घटना का खुलासा किया। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हज़ार रुपये का पुरुष्कार देने की घोषणा की।
