बरेली: इंसानियत शर्मसार! नौ साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म...कहीं चीख न निकल जाए सौतेली मां दबाती रही मुंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक नौ साल की बच्ची के साथ उसके पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। उसने अपनी पत्नी की मदद से बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची की मांग को गिरफ्तार कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।

मामला बहेड़ी का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले एक युवक ने अपनी नौ साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। बच्ची के दुष्कर्म में सौतेली मां का पूरा हाथ रहा। बच्ची की चीख न निकल सके, इसके लिए वह मासूम का मुंह दबाए रही।

बुधवार सुबह परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने खुद ही पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता को सुबह  केसर मिल रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर लिया। वह केसरपुर में  जूते की मरम्मत करने की दुकान लगाता है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची की मां को गिरफ्तार कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार