Sitapur News: जमीन विवाद में 25 राउंड फायरिंग का खुलासा, IPS मयंक बाजपेई के पिता समेत 10 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
On

महोली के अढ़ौरी बाईपास मोड़ पर हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

सीतापुर के महोली में जमीन विवाद को लेकर हुई करीब 25 राउंड फायरिंग के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी और आईपीएस अधिकारी मयंक बाजपेई के पिता विपिन बाजपेई, उनके भाई समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, चार मोटरसाइकिल, एक पिकअप और लाठी-डंडे बरामद किए गए हैं।

सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र के अढ़ौरी बाईपास मोड़ पर जमीन पर कब्जे को लेकर हुई करीब 25 राउंड फायरिंग की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी व आईपीएस अधिकारी मयंक बाजपेई के पिता विपिन बाजपेई और उनके भाई सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप, दो अवैध तमंचे, चार मोटरसाइकिलें और लाठी-डंडे बरामद किए हैं। 

गौरतलब है कि रविवार दोपहर देवरिया निवासी शोभना शुक्ला के घर के सामने जमीन विवाद में विपक्षियों ने हथियारों से लैस होकर करीब 25 राउंड फायरिंग की थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बलवा और फायरिंग समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

सीओ महोली नागेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी व आईपीएस अधिकारी मयंक बाजपेई के पिता विपिन बाजपेई और उनके भाई सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Unnao News : मिट्टी खनन से बने तालाब में डूबकर युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार