बरेली: युवक को सिगरेट पीना पड़ा भारी, पड़ोसियों ने जमकर कूटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक घर के बाहर सिगरेट पी रहा था। जिसका उसके पड़ोसियो ने विरोध किया। युवक ने सिगरेट पीना बंद नहीं किया तो पड़ोसियो ने उसकी जमकर पिटाई लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उ पचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर सुनारो वाली गली के रहने वाले 28 वर्षीय शक्ति वर्मा ने बताया कि घर के बाहर आग जलाकर हाथ सेक रहा था। इस दौरान वह सिगरेट पीने लगा। जिसका उसके पड़ोसी विक्की, अभिषेक व निक्की ने इसका विरोध किया और गाली गलौज देने लगे। जब शक्ति ने उन्हें गली देने से मना किया तो उन लोगों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने थाना बारादरी में उनके खिलाफ लिखित शिकायत की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: शौच के लिए खेत पर गए युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

संबंधित समाचार