बरेली: शौच के लिए खेत पर गए युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

खेत से पानी निकालने को लेकर हुआ था विवाद,आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

बरेली, अमृत विचार। खेत में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसको लेकर एक पक्ष ने शौच को गए दूसरे पक्ष के युवक पर तमंचे से गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बरेली के थाना भमोरा के गांव भरताना का रहने वाला 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र रघुनाथ ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले आराम सिंह व अजय सिंह से 25 तारीख को खेत में पानी की निकासी के लिए पाइप डालने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते वह लोग रंजिश मानने लगे। बीती रात अभिषेक अपने खेत पर शौच करने गया था। 

इस दौरान आराम सिंह,  संजय, शिवम व रामू ने उसे घेर लिया। वहीं, संजय ने उसपे गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में  इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई। परिवार के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो खून से लथपथ अभिषेक खेत में पड़ा था और आरोपी घटना को अंजाम देकर  फरार हो गए। अभिषेक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जानवर बांधने को लेकर विवाद में चले लाठी-डंडे, एक गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार