आगरा में गिरफ्तार हुआ 1.36 करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोपी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्रिक्स इंडिया कंपनी का है कर्मचारी 

आगरा, अमृत विचार। जिले में बीते साल 27 दिसंबर को 1.36 करोड़ रुपये बोरे में भरकर भागे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम विवेक कुमार है और वो ब्रिक्स इंडिया कंपनी का कर्मचारी है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

बता दें कि आरोपी विवेक कुमार साईं की तकिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में 27 दिसंबर 2022 को कैश जमा करने आया था। कंपनी का 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके मामा, ममेरे भाई सहित छह आरोपियों को जेल भेजा था। उनके कब्जे से 85 लाख रुपये बरामद हुए थे। वहीं विवेक से 10.50 रुपये बरामद किए गए हैं। बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास में पुलिस लगी है। 

रकाबगंज क्षेत्र में ब्रिक्स इंडिया कंपनी का कार्यालय है। कंपनी में कैश कलेक्शन का काम होता है। सुरक्षाकर्मियों के साथ कंपनी के कर्मचारी उन कार्यालयों और कंपनियों में जाते हैं, जिनसे करार होता है। वहां से कैश लेकर बैंक में जमा करते हैं। 27 दिसंबर 2022 को कंपनी का कर्मचारी विवेक 1.37 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में विवेक एक बाइक पर जाते हुए दिखाई दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी विवेक की तलाश में जुटी थी। 

ये भी पढ़ें - गौतम बुद्ध नगर: सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

संबंधित समाचार