गौतम बुद्ध नगर: सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला मोड़ के पास बृहस्पतिवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक दिल्ली के बुराड़ी का रहने वाला है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर-49 थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-59 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में काम करने वाला पवन कुमार बृहस्पतिवार देर रात 11.30 बजे के आसपास मोटरसाइकिल से सेक्टर-49 के हनुमान मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, राहगीरों ने हादसे में गंभीर रूप से घायल पवन को नोएडा के प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ससुरालवालों पर मामला दर्ज

संबंधित समाचार