Kanpur News : SGST Team ने पकड़ी 40 लाख की सुपारी, दिल्ली जा रहा था 26 टन माल
Kanpur News कानपुर में एसजीएसटी टीम ने 40 लाख की सुपारी पकड़ी।
Kanpur News कानपुर में एसजीएसटी टीम ने 40 लाख की सुपारी पकड़ी। 40 टन का माल दिल्ली जा रहा था। उन्नाव, दिल्ली दस्तावेज भेजे गये। मंडी समिति भी जुर्माना वसूलेगा।
कानपुर, अमृत विचार। शहर से बाहर और बाहर से शहर बिना टैक्स के सुपारी भेजी व लाई जा रही है। एसजीएसटी की सचल दल टीम ने करीब 40 लाख रुपये की सुपारी से लदा ट्रक पकड़ा है। पहली जांच में सुपारी दिल्ली ले जाने की बात सामने आई है। यह कहां से ले जाई जा रही थी और राजधानी में कहां जा रही थी, इसकी जांच के लिए ड्राइवर से मिले कागजों को उन्नाव, फतेहपुर व दिल्ली भेजा गया है।
जांच होने तक 26 तन सुपारी से लदा ट्रक टीम ने कब्जे में ले लिया है। उधर इस कार्रवाई से मंडी समिति के भी कान खड़े हो गए हैं। मंडी अधिकारियों ने भी भारी भरकम जुर्माने के साथ शुल्क वसूलने की तैयारी कर ली है।
लगातार बिना जीएसटी सुपारी लाने और ले जाने का खेल कई दिनों से चल रहा है। अलग अलग कंपनियों में सुपारी लाई जा रही है। जनवरी के एक सप्ताह में ही यह चौथी कार्रवाई बताई जा रही है। शुक्रवार की देर रात सहायक आयुक्त प्रदुम्य गुप्ता के नेतृत्व में सचल दल संख्या चार फजलगंज में निगरानी कर रही थी।
टीम ने एक ट्रक संदिग्ध नजर आने पर उसे रोका। ड्राइवर से कागज चेक किये तो फतेहपुर के नंबर के ट्रक में सुपारी भरी थी। चेक कराया तो करीब 26 टन माल था। बिल के अनुसार करीब 38 से 40 लाख की कीमत का अनुमान है। पूछताछ में ट्रक के कानपुर ट्रांसपोर्ट से दिल्ली रवानगी की बात सामने आई है।
इसके अलावा ड्राइवर कोई जानकारी नहीं दे रहा है। बिल को जांच के लिए उन्नाव व दिल्ली भेजा गया है। जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। उधर मंडी सचिव सुभाष सिंह ने बताया कि एसजीएसटी की कार्रवाई के बाद मंडी शुल्क जमा न किये जाने पर जुर्माना व शुल्क वसूली की कार्रवाई होगी।
