Haunted Hospital: इस अस्पताल से आती हैं लड़की के रोने की आवाजें, हर तरफ घूमती हैं सैनिकों की आत्माएं, पढ़कर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
आमतौर पर ये माना जाता है कि पुरानी इमारतें भूतों का पसंदीदा ठिकाना होती हैं। लेकिन इसके विपरीत ऐसी भी घटनाएं सामने आई हैं जब भूतों ने ऐसी जगहों को अपना ठिकाना बना लिया जहां भारी संख्या में लोगों का आना जाना रहता है। अक्सर भूत-प्रेतों को लेकर तमाम कहानियां सामने आती रहती हैं। आज हम आपको एक ऐसे अस्पताल की कहानी बताने जा रहे हैं जो आपको हैरत में डाल देगी। इंग्लैंड के लिंक्विन में बने एक अस्पताल के बारे में अब तक कई कहानियां सामने आई हैं जो सभी को सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
ये भी पढे़ं- त्रिपुरा: प्रवासी पक्षियों की नयी प्रजातियां, दिखीं रफ, ओरिएंटल प्रिटिनकोल और कॉमन क्रेन
बता दें साल 1841 में यह अस्पताल पूरी तरीके से जल गया था, इसके बाद दोबारा इसका निर्माण किया गया था। नॉक्टन हॉल, ऑफिसर नॉर्मन हॉक्सन का घर था जिसे दोबारा बनाया गया था। इनको प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान बुला लिया गया था। युद्ध में भारी संख्या में लोग घायल हो गए थे जिसको देखते हुए ऑफिसर हॉक्सन ने अपना घर देश की रिसर्च टीम को दे दिया ताकि घायलों का इलाज हो सके।
वहीं युद्ध से लौटने के बाद ऑफिसर ने इस घर को विमान मंत्रालय को बेच दिया। मंत्रालय ने इस बिल्डिंग को आरएएफ अस्पताल में तब्दील कर दिया गया। जिसके बाद आस-पास के लोग इलाज के लिए यहां आने लगे। इस अस्पताल के साथ रहने के लिए कुछ लॉज भी बनाए गए थे। लेकिन एक बार फिर अस्पताल की यह मीनार गल्फ वॉर के युद्ध की भेंट चढ़ गया। युद्ध के बाद से इस अस्पताल की हालत बिगड़ती चली गई। आज ये सिर्फ एक खंडहर इमारत बनकर रह गया है।
बता दें तबाह हुई इस इमारत में सिर्फ घोस्ट हॉन्टर्स ही जाते हैं। ऐसा माना जाता है इस बिल्डिंग के एक कमरे में एक लड़की की आत्मा है। कई मरीजों ने शिकायत की है कि उन्होंने सुबह 4.30 बजे लड़की की रोने की आवाज सुनी, जो किसी बुरे इंसान के बारे में चिल्ला चिल्लाकर रोती है। कहते हैं यह किसी अमीर शख्स की नौकरानी थी, जिसका रेप करके उसे मार दिया गया था, मारने के बाद उसको इसी अस्पताल में दफनाया गया था। इसके अलावा कई लोगों ने यह भी बताया कि इस अस्पताल में कई सैनिकों की आत्माएं एक अधेड़ उम्र की महिला साथ घूमती हैं। इसलिए आजकल वहां वो ही लोग जाते हैं जिन्हें भूतों का अनुभव लेना होता है।
ये भी पढे़ं- VIRAL VIDEO: शेरनी ने अचानक खोला पर्यटकों की कार का दरवाजा, वीडियो देखकर यूजर्स की अटकी सांसें
