राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर बरेली में अलर्ट
बरेली,अमृत विचार। अयोध्या में बुधवार को होने वाले श्री राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह को लेकर यहां भी पुलिस अलर्ट है। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी जिले भर में खुराफातियों पर नजर बनाए हुए है। कई लोगों के नंबर को सर्विलांस में भी लिया गया है। नेपाल सीमा पर कोई खुराफात न …
बरेली,अमृत विचार। अयोध्या में बुधवार को होने वाले श्री राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह को लेकर यहां भी पुलिस अलर्ट है। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी जिले भर में खुराफातियों पर नजर बनाए हुए है। कई लोगों के नंबर को सर्विलांस में भी लिया गया है। नेपाल सीमा पर कोई खुराफात न हो इसलिए डीआईजी ने पिछले कुछ दिनों से पीलीभीत में डेरा डाला हुआ है।
बुधवार को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर कहीं शहर और देहात में कोई खुराफात न हो जाए। इसके लिए कई दिनों से पुलिस और खुफिया विभाग के लोग अलर्ट है। रोडवेज, ट्रेन और टैक्सी से आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। जो लोग पहले बवाल करवा चुके हैं। उनके मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लेकर सुना जा रहा है। साइबर सेल की टीम सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है।
पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों से गहन पूछताछ कर रही है। उनके आधार कार्ड देखे जा रहे हैं। नेपाल सीमा पर खास तौर से सतर्कता बरती जा रही है क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि सीमा के जरिए आतंकी या आपराधिक गतिविधियां हो सकती हैं इसलिए डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने चार दिनों से पीलीभीत में डेरा डाला हुआ है, वहां पर सटी नेपाल सीमा पर लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
