अयोध्या: नगर निगम का आत्मनिर्भर वार्ड बनेगा अवधपुरी, बनेगी आर्गेनिक खाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने तेजी के साथ कवायद शुरू कर दी है। स्वच्छता के पहले पायदान पर आने के लिए जुटे नगर निगम ने अवधपुरी वार्ड को आत्मनिर्भर वार्ड के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके लिए आईटीसी से अनुबंध किया गया है। इसे विकसित करने के बाद अन्य वार्डों पर फोकस किया जाएगा। 

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत  नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। इसी के चलते शहर के अवधपुरी वार्ड को आत्मनिर्भर वार्ड के रुप में विकसित करने का खाका खींचा गया है। इसके लिए आईटीसी से अनुबंध भी किया गया है। आईटीसी के सहयोग से अवधपुरी वार्ड को आत्मनिर्भर वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा। बताया गया कि मोहल्ला समिति का भी सहयोग लिया जायेगा। वार्ड में सूखा और गीला कूड़ा अलग करने के लिए छह टैंक रखे जाएंगे। 

सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला ने बताया कि लगभग 70 प्रतिशत जनता सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी को जागरूक कर रखे गए टैंक में ऑर्गेनिक वेस्ट बनाए जाने की योजना तैयार की गई है। जिससे ऑर्गेनिक खाद बनाई जायेगी। खाद के वितरण के लिए मोहल्ला समिति सुझाव देगी। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे इस योजना की शुरुआत अन्य वार्डों में भी की जायेगी।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: कबड्डी के पुरुष वर्ग में रेड, पिंक व महिला में यलो हाउस का जलवा  

संबंधित समाचार