राम मंदिर भूमि पूजन के दिन को बनाएं यादगार, जलाएं दीप: संतोष गंगवार
बरेली,अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को लेकर बेहद खुश हैं। वह कहते हैं कि देश में मंदिर निर्माण का सपना पूरा हो गया है। इस खुशी को दीपोत्सव के माध्यम से माना जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम जन्म भूमि मंदिर को लेकर बड़ा आंदोलन हुआ और कार …
बरेली,अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को लेकर बेहद खुश हैं। वह कहते हैं कि देश में मंदिर निर्माण का सपना पूरा हो गया है। इस खुशी को दीपोत्सव के माध्यम से माना जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम जन्म भूमि मंदिर को लेकर बड़ा आंदोलन हुआ और कार सेवकों ने कष्ट भी झेला लेकिन आज जब मंदिर का शिलान्यास हो रहा है तो सभी गम भूल गए हैं। खुशी इस बात की भी है कि प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के नींव की पहली ईंट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने हाथों से रखेंगे और हम सब इस दिन को दीपावली की तरह मनाएंगे।
संतोष गंगवार ने कहा कि बरेली से भी ऐसी रोशनी होगी जो भगवान की जन्मस्थली तक पहुंच जाएगी। मंदिर का शिलान्यास हर व्यक्ति की आस्था से जुड़ा होने के कारण लोगों में इसको लेकर बेहद उत्साह है। इस दिन श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय कर देना होगा।
वह बताते हैं कि मंदिर आंदोलन ने अपने मुकाम को हासिल कर लिया है। श्रीराम ज्योति, शिला पूजन गांव-गांव में घूमी थी। लोगों की आस्था देखने लायक थी। बरेली में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर को लेकर कई बार बड़ी सभाएं हुई थीं। वह स्वयं भी रथ यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विहिप के अशोक सिंघल और अन्य संतों के साथ संघर्ष के साथी रहे। खाली पेट पैदल चलकर लोगों ने अयोध्या तक की यात्रा कर अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देशवासियों के लिए खुशी का दिन आ चुका है। हम सभी को यादगार दिन बनाना होगा।
श्रीराम मंदिर शिलान्यास पर आज के दिन को दीप जला कर बनाए ऐतिहासिक: धर्मेन्द्र
देश राम नाम के रस में डूबा है। पूरे देश की निगाहें अयोध्या की ओर लगी हैं। 5 अगस्त की तारीख के बेसब्री से इंतजार की घड़ी समाप्त हो चुकी है। मंदिर के शिलान्यास के लिए भूमि पूजन है। उसके पहले का अनुष्ठान शुरू हो चुका है। सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि बुधवार को भारत की सभ्यता और आस्था के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मंदिर की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। जिस घड़ी का इंतजार देश के करोड़ों हिंदुओं को सदियों से था वो घड़ी आ गई है। बुधवार अयोध्या एक नए इतिहास की इबारत लिखेगा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण की पहली ईंट रखी जाएगी और इसी के साथ वहां भव्य राममंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री अपने हाथों से मंदिर निर्माण की पहली ईंट रखेंगे। यह पल अयोध्या के साथ-साथ देश और दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। जब अयोध्या में लगभग 500 वर्षों की इस परीक्षा के परिणाम के साथ भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।
सांसद ने कहा कि यह दिन देशवासियों के लिए ऐतिहासिक अवसर है। इस दिन को सभी क्षेत्र की जनता को बड़ी ही धूमधाम से मनाना चाहिए। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने कहा कि आज के ऐतिहासिक दिन को लोग भगवा रंग के झंडों से सजाएंगे। रंगों की रंगबिरंगी रंगोली बनाएंगे। हवन, पूजापाठ, अनुष्ठान कर भगवान श्रीराम की स्तुति का पाठ कर रंगों गुलालों व शाम के वक्त दीए जलाकर एंव पटाखों से दिवाली की तरह शाम को दीपक जलाए।
