Hamirpur : कार में आपत्तिजनक स्थिति में मिले प्रेमी युगल, लोगों ने देखकर पुलिस को दी सूचना, फिर हुआ ये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर के राठ में कार में आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी युगल मिले।

हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र में कार में आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी युगल मिले। इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली ले आई।

हमीरपुर, अमृत विचार। राठ कस्बे के उरई बस स्टैंड के समीप कार में प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख ललकारते हुए खदेड़ा। जिसके बाद हड़बड़ाहट में प्रेमी युगल की कार नगर के व्यस्ततम चौराहे उरई बस स्टैंड पर ई रिक्शा व टैक्सी से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार सवार प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों प्रेमी युगलों को बैठा लिया।

राठ नगर के उरई बस स्टैंड के निवासियों ने बताया कि सोमवार दोपहर मोहल्ले का ही एक प्रेमी युगल सड़क किनारे खड़ी चार पहिया कार में आपत्तिजनक स्थिति में थे। सड़क से निकलने वाले लोग इस प्रेमी युगल को खुलेआम कार में आपत्तिजनक स्थिति में देख आश्चर्यचकित हो गए।

जिसके बाद लोगों ने प्रेमी युगल को ललकारते हुए खदेड़ दिया। हड़बड़ाहट में वहां से कार लेकर भागे प्रेमी युगल की कार नगर के व्यस्ततम चौराहे उरई बस स्टैंड पर ई रिक्शा व टैक्सी टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों प्रेमी युगलों को अपनी हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया है। कोतवाल तारा सिंह पटेल ने बताया कि दोनों प्रेमी युगलों के बालिग होने के कारण उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। वहीं प्रेमी युगल की इस हरकत की चर्चा नगर में जोरों से है।

संबंधित समाचार