रायबरेली: फायरिंग करते महिला का Video Viral
अमृत विचार, रायबरेली। प्रशासन के लाख कार्यवाई के बाद भी जिले में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नही ले रही है, दिलचस्प यह है कि अब इसमें महिलाएं भी पीछे नही है। ऐसा ही एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें एक बन्दूकबाज महिला अपने घर के बाहर हवा में फायरिंग कर रही है। लेकिन इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।
रायबरेली: फायरिंग करते महिला का Video Viral
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 10, 2023
महिला अपने घर के अंदर से हवा में फायरिंग कर रही है#रायबरेली #रायबरेलीपुलिस @Uppolice @raebarelipolice pic.twitter.com/JHPPSgW119
महिला का फायरिंग करते हुए वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल यह बताया जाा रहा है यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र का है। लेकिन वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। वहीं अब देखना यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस क्या कार्रवाई करती है?
