Unnao News: 29 दिन बाद कब्र से निकलवाया गया वृद्धा का शव, बोलरो की टक्कर से हुई थी मौत, परिजनों ने लगाये यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Unnao News उन्नाव में बोलेरो की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई थी।

Unnao News उन्नाव में बोलेरो की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई थी। इस पर 29 दिन बाद क्रस से वृद्धा के शव को निकलवाया गया। परिजनों ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

उन्नाव, अमृत विचार। Unnao News फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र में 29 दिन पूर्व बोलेरो की टक्कर से हुई वृद्धा की मौत के मामले में डीएम के आदेश पर उसका शव क्रब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तीन डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। परिजनों ने चौकी पुलिस पर घटना के बाद सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। 

बता दें कि बीती 12 दिसंबर की दोपहर फतेहपुर चौरासी थानांतर्गत ऊगू चौकी क्षेत्र में खेत से लौट रही कृष्णावती (65) पत्नी स्वर्गीय सोनेलाल निवासी ऊगू को तकिया से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी थी। घटना के वक्त वृद्धा के साथ उसका पौत्र ललित पुत्र विमल भी था। गंभीर घायल वृद्धा को परिजन सीएचसी सफीपुर लेकर पहुंचे थे। जहां उसकी मौत हो गयी थी।

ग्रामीणों ने हादसे को अंजाम देने वाले बोलेरो चालक राबिन पुत्र विनोद निवासी राजापुर सफीपुर को पकड़ लिया था। पहले दोनों पक्षों में सुलह हुई लेकिन, जब  मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया तो दूसरा पक्ष रुपये देने से मुकर गया। जिसके बाद परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रशासन से गुहार लगाई थी।

डीएम अपूर्वा दुबे के आदेश पर मंगलवार को एसडीएम सफीपुर शिवेंद्र सिंह, सीओ माया राय की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। जहां डाक्टर आलोक रंजन, डाक्टर आशुतोष वार्ष्णेय व डाक्टर मनोज कुमार के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार