मुरादाबाद: दो थानों की पुलिस की कार्रवाई, 25,000 का इनामी दबोचा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। बुलंदशहर की दो थानों की पुलिस ने नगर क्षेत्र के गांव रामपुर घोघर निवासी अमित प्रताप सिंह को क्षेत्र के डिलारी दोराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह धोखाधड़ी और शराब के मुकदमे में 2020 से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा, उप निरीक्षक विशाल मालिक और अहमदगढ़ के प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान की पुलिस टीम ने 10 जनवरी को उसकी तलाश में क्षेत्र में छापेमारी की। पुलिस ने उसे डिलारी दौराहे से दबोच लिया और अपने साथ ले गई। वह करीब तीन साल से अपना नाम पता बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। अमित का थाना डिलारी क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज भी है। उसके खिलाफ थाना ठाकुरद्वारा में धोखाधड़ी के चार मुकदमे भी दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : कलेक्ट्रेट परिसर में जुटी जमाकर्ताओं की भीड़, जिलाधिकारी ने ली जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Firozabad Crime News : मां ने शादी से किया इनकार तो मासूम बेटे की पटक-पटककर की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
IPL कप्तानी में महा-बदलाव: पंत के इस्तीफे के बाद हार्दिक, अक्षर और रहाणे पर गिरी गाज; अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजियों का कड़ा रुख
Thukara Ke Mera Pyar 2 Trailer : एक बार फिर देखने को मिलेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल, सीज़न 2 के ट्रेलर जल्द होगा प्रीमियर
ODI World Cup 2027: वेस्टइंडीज ने कसी कमर, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम घोषित; 1 साल बाद हुई इस खूंखार बल्लेबाज की वापसी
Bijnor News : CM योगी ने पाक विस्थापित 1645 परिवारों को दी बड़ी सौगात, कहा- यह महाभारत की धरती है, धर्म स्थापना के लिए सुदर्शन चक्र जरूरी