दिल्ली में हिंदू महिला का कत्ल, मारकर कब्रिस्तान मे दफनाई लाश, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजधानी में 54 साल की हिंदू महिला फाइनेंसर की कथित रूप से हत्या करने और उसके शव को बाहरी दिल्ली के नांगलोई में एक कब्रिस्तान में दफनाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला आरोपियों को दिये गये उधार पैसे को वापस मांग रही थी, इसलिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: कोलकाता में आग लगने से कई दुकानें नष्ट

मंगोलपुरी के अवंतिका एन्क्लेव में रहने वाली महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दो जनवरी को मंगोलपुरी थाने में दर्ज कराई गयी। पुलिस के अनुसार वह शहर के पश्चिमी हिस्से में फेरी वालों को छोटे-मोटे कर्ज देती थी और कुछ पैसा उसने आरोपियों को भी उधार दिया था। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद जब पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू की तो उसका मोबाइल फोन बंद था।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सात जनवरी को भारतीय दंड संहिता की धारा 365 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। उन्हें पता चला कि महिला को आखिरी बार जो फोन आये थे, वे उसी के इलाके में रहने वाले दो लोगों ने किये थे। पुलिस ने इस आधार पर मुबीन नामक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने उसकी सूचना पर एक और संदिग्ध नवीन को भी हिरासत में लिया जिसने विस्तार से हत्या में अपनी संलिप्तता के बारे में पुलिस को बताया।

पुलिस के अनुसार नवीन ने बताया कि वह और मुबीन पिछले चार-पांच साल से महिला को जानते थे और उसकी हत्या बाहरी दिल्ली के मांगेराम पार्क में मुबीन के कमरे में दो जनवरी को दिन में तीसरे शख्स रेहान ने की थी। डीसीपी ने बताया कि तीनों रात में उसके शव को नांगलोई कब्रिस्तान ले गये और वहां की रखवाली करने वाले व्यक्ति की मिलीभगत से उसे दफना दिया।

पुलिस ने इकबालिया बयान के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त कर लिया। सिंह के अनुसार पुलिस ने कब्रिस्तान से महिला के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक मुबीन ऑटो चलाता है, वहीं नवीन दर्जी है और रेहान बाल काटने का काम करता है। पुलिस ने मामले में चौथे आरोपी और कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले सय्याद अली की भी पहचान कर ली है जिसने कथित रूप से पैसे लेकर शव दफनाने दिया।

यह भी पढ़ें- वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति चुनौतीपूर्ण और अनिश्चितता से भरी: सेना प्रमुख

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा