आदिल से निकाह के बाद Rakhi Sawant बनीं 'फातिमा', अब सता रहा इस बात का डर!

आदिल से निकाह के बाद Rakhi Sawant बनीं 'फातिमा', अब सता रहा इस बात का डर!

मुंबई। राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड और ऑन्ट्रेप्रेन्योर आदिल दुर्रानी के साथ शादी कर ली है और उनकी अघोषित कोर्ट मैरिज की पहली तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। एक तस्वीर में राखी और आदिल फूलों की माला व मैरिज सर्टिफिकेट लिए हुए नज़र आ रहे हैं। सर्टिफिकेट में दिख रहा है कि दोनों ने पिछले साल ही शादी कर ली थी।

https://www.instagram.com/p/CnRpaovtn8m/

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी संग शादी कर ली है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही है जिसमें राखी, आदिल के साथ हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट लिए नजर आ रही हैं। राखी की ये दूसरी शादी है इससे पहले उन्होंने रितेश नाम के शख्स से शादी रचाई थी, लेकिन दोनों के बीच ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका था। अभी 9 जनवरी को राखी ने रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर और कैंसर हो गया है।

https://www.instagram.com/p/CnRwqoItvxv/

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग निकाह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। पहले तो फैंस को राखी की इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ और फिर जब फैंस उनकी तस्वीरों को देखकर इस बात को कबूल कर पाए कि एक्ट्रेस ने शादी रचा ली है तब तक Rakhi Sawant ने नया बम फोड़ दिया। राखी ने बताया कि उसने बीते साल जुलाई में ही आदिल के साथ कोर्ट मैरिज और निकाह कर लिया था लेकिन आदिल के कहने पर इस बात को अब तक सबसे छिपाकर रखा। राखी और आदिल की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद खबर है कि राखी ने अपना धर्म भी बदला और नया नाम फातिमा रखा है। 

https://www.instagram.com/p/CnSCMsQPDy6/

आदिल दुर्रानी ने शादी की खबरों को बकवास और फेक बताया है। जिसके बाद से राखी सावंत को लव जिहाद का डर सता रहा है। राखी ने एक इंटरव्यू में बताया कि आदिल दुर्रानी का परिवार उस पर दवाब बना रहा है जिस वजह से वह बात भी नहीं कर रहा है। राखी का कहना है कि जब वह 'बिग बॉस मराठी 4' में बंद थीं तो आदिल किसी और लड़की के साथ रिलेशनशिप में आ गया था। इस दौरान बहुत कुछ हुआ, जिस वजह से अचानक शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं है जब राखी शादी की खबरों से चर्चा में हैं।

https://www.instagram.com/p/CnSCh9KKp1t/

बता दें कि राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े डॉक्यूमेंट भी शेयर किए हैं जिनमें राखी और आदिल की तस्वीरें भी दिख रही हैं। आदिल से पहले राखी सावंत ने रितेश नाम के शख्स के साथ शादी रचाई थी। हालांकि 'बिग बॉस' के घर में जाने के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था। राखी सावंत अपना स्वयंवर भी रचा चुकी हैं।

https://www.instagram.com/p/CnTaCKXqcme/

राखी सावंत पिछले कई समय से आदिल खान को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर पब्लिक में साथ देखा जाता है। अब राखी ने आदिल के साथ अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो आदिल, राखी से 6 साल छोटे हैं और पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। हालांकि राखी ने अपनी शादी की भनक किसी को नहीं होने दी है। ऐसे अचानक फोटोज आने से राखी के फैंस सरप्राइज फील कर रहे हैं।

राखी ने इससे पहले रितेश नाम के शख्स से शादी की थी। हालांकि उन्होंने इसे भी काफी छिपा के रखा था। बिग बॉस 15 में राखी ने रितेश को पहली बार दुनिया के नजरों में इंट्रोड्यूस कराया था। हालांकि राखी ने सच में शादी की थी या नहीं इसके बारे में कुछ भी कन्फर्म नहीं है। लोगों का मानना था कि राखी बस पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रही हैं।

राखी सावंत ने अभी 9 जनवरी को हॉस्पिटल से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो काफी ज्यादा रो रही थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर हो गया है। उन्होंने कहा- मां की तबीयत ठीक नहीं है। वो हॉस्पिटल में हैं। प्लीज उनके लिए प्रार्थना करें। मैं कल रात बिग बॉस के घर से बाहर आई और मुझे वाकई आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है बिग बॉस के घर में मुझे किसी ने नहीं बताया कि उनकी तबियत सही नहीं है। मुझे नहीं पता था कि वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं, उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया है।

https://www.instagram.com/p/CnQBwhpBWJI/

राखी सावंत 2006 में बिग बॉस के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इसके बाद से ही उन्हें काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्हें शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना में मौका मिला था। इसके बाद वो कई रियालिटी शोज में नजर आईं। राखी का स्वंयवर और नच बलिए में उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। वो मीका सिंह के साथ किस कॉन्ट्रोवर्सी के समय भी सुर्खियों में रही थीं। इसके अलावा रिसेंट में वो बिग बॉस 15 में फिर से एक बार बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। बिग बॉस में अक्सर उन्हें गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता है।