UP MLC Election: भाजपा प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, Deputy CM ब्रजेश पाठक मंत्री सचान भी रहे साथ, किया शक्ति प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर। स्नातक एमएलसी अरुण पाठक और शिक्षक एमएलसी पद के भाजपा प्रत्याशी वेणु रंजन भदौरिया ने जनरथ यात्रा के साथ गुरुवार को नामंकन किया। शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने दोनों प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व कपिल देव अग्रवाल सहित कानपुर नगर के साथ ही कानपुर देहात और उन्नाव जिले के भाजपा सांसद, विधायक जिलापंचायत अध्यक्ष और महापौर व नगर निकायों के अध्यक्ष पहुंचे थे। सरसैया घाट पर सभा के माध्यम से नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

डिप्टी सीएम पाठक ने ऐतिहासिक जीत के साथ भारत माता के जयकारे लगवाए और जनता रथ यात्रा के साथ दोनों प्रत्याशियों संग भाजपा हुजूम मंडलायुक्त न्यायालय की ओर बढ़ गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दोनों ने नामांकन कराया, जिसमें सांसद व विधायक भी प्रस्तावक के रूप में शामिल रहे। 

Image Amrit Vichar(17)

एक युवा नेता की पुलिस से झड़प
मंडलायुक्त न्यायालय परिसर में प्रवेश करने के लिए पहले ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता काफी संख्या में गेट पर पहुंच गए थे। दोनों प्रत्याशियों के आने से पहले ही उन्होंने प्रवेश की जुगत की। हुजूम देखते हुए पुलिस ने पहले ही मुख्य गेट बंद कर दिया था।

लेकिन, एक युवा नेता की पहले सिपाही और फिर दरोगा से अंदर घुसने को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। काफी हंगामा हुआ। उसके बाद जब प्रत्याशी आये तो उनके साथ काफी संख्या में प्रवेश करने की कोशिश में पुलिस संग धक्का मुक्की भी हो गई। हालांकि पुलिस बल काफी था, जिस वजह से सब नियंत्रण करबलिया गया।

यह भी पढ़ें:-Baghpat News: जोशीमठ की तरह UP के बागपत में धंसी जमीन, 20 से अधिक घरों में आईं दरार, लोगों में दहशत

संबंधित समाचार