स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा कर्मचारी नेता हुए सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,लखनऊ । स्वामी विवेकानंद की जयंती पर तहरी भोज का आयोजन किया गया। गुरुवार को गोमती रिवर फ्रंट पार्क 1090 पर आयोजित इस तहरी भोज में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु और उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन  डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के अध्यक्ष विकास तिवारी की तरफ से किया गया था।

इस अवसर पर युवा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया,उनमें आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री सच्चिदानंद मिश्रा , ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव , रितेश मल्ल, शुभम कसौधन, अमर बाल्मिकी, बृजेश अवस्थी, सुधीर कश्यप का नाम प्रमुख रहा। इन कर्मचारियों को अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विजय कुमार बंधु ने बताया कि आज युवाओं का दिन है और युवा आगे निकल कर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करें।  इस मौके पर उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामराज दुबे को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रम में डॉ देवाशीष शुक्ला, रजनीश राय, वेद प्रकाश, तनवीर अहमद, महेंद्र पांडेय, अशोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : यूपी में 12 लाख बच्चों का होगा टीकाकरण

संबंधित समाचार