दिल्ली में पति-पत्नी की हत्या कर पड़ोसी ने की खुदकुशी
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक शख्स ने आपसी झगड़े को लेकर पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी की हत्या करने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात करीब 2:40 बजे नरेला थाने को सूचना मिली कि बांकनेर गांव में …
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक शख्स ने आपसी झगड़े को लेकर पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी की हत्या करने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात करीब 2:40 बजे नरेला थाने को सूचना मिली कि बांकनेर गांव में एक शख्स एक महिला की हत्या कर भाग रहा है और उसके कपड़े खून से सने हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि एक महिला और उसका पति हाशिम मृत पाये गये हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपी मोहम्मद मुश्ताक वहीं पड़ोस में रहता था और हत्या करने के बाद उसने अपने घर जाकर जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किये गये हथियार को भी बरामद किया है और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार बिहार के रहने वाले हैं और किसी मामूली बात पर उनके बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से दंपती की हत्या कर दी।
