काजोल के जन्मदिन पर पति अजय, बहन तनिषा ने शुभकामनाएं दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल बुधवार को 46 साल की हो गईं। इस मौके पर अभिनेत्री के पति अभिनेता अजय देवगन ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। अजय देवगन ने काजोल के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी रिटर्न ऑफ द डे, फॉरएवर आलवेज काजोल।” काजोल की बहन तनिषा …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल बुधवार को 46 साल की हो गईं। इस मौके पर अभिनेत्री के पति अभिनेता अजय देवगन ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी। अजय देवगन ने काजोल के साथ खुद की एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी रिटर्न ऑफ द डे, फॉरएवर आलवेज काजोल।” काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक थ्रो बैक तस्वीर साझा की।

उन्होंने ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी भव्य, खूबसूरत आत्मा। मुझे प्यार करने के तरीके सिखाने के लिए धन्यवाद। आपसे बहुत प्यार करती हूं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेत्री फिल्म ‘त्रिभंगा’ से डिजिटल डेब्यू करते नजर आएंगी। यह अभिनेत्री रेणुका शहाणे के निर्देशन की पहली फिल्म भी है।

संबंधित समाचार