मेरठ: कब्रिस्तान में घुसा गंदा पानी, विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। इंचौली गांव के कब्रिस्तान में गांव का गंदा पानी घुसने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने समस्या का निस्तारण करने की मांग को लेकर धरना दिया।

यह भी पढ़ें- मेरठ: भाकियू कार्यकर्ताओं से अभद्रता पड़ी भारी, अधिशासी अधिकारी का हुआ स्थानांतरण

ग्राम पंचायत भवन में सपा नेता मुनीर इरफान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना दिया। मुनीर इरफान ने बताया कि गांव के गोरे गरीबा कब्रिस्तान में गांव का गंदा पानी घुस रहा है। कई बार समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग को लेकर अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन, शिकायत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। गंदा पानी कब्रिस्तान में भरने से दर्जनों कब्र चपेट में आ गई हैं।

 शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीण ग्राम पंचायत भवन में धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी पर ग्राम पंचायत सचिव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने, ग्रामीणों को जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।

चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा। धरने में शेमाज रजी, आसिफ अंसारी, दिलशाद सैफी, गुड्डू पठान, शामाउद्दीन प्रधान, नफीस सलमानी, अहसान कसार, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मेरठ: पुलिस और गोकश में मुठभेड़, गोकशी करने वाले राजा को लगी पैर में गोली, घायल

संबंधित समाचार