मकर संक्रांति के सूर्योदय के साथ कांग्रेस का भी उदयः अजय राय
अमृत विचार, सुल्तानपुर। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मकर संक्रांति के सूर्य देव के साथ कांग्रेस का भी सूर्याेदय होने जा रहा है। अंधेरे का खात्मा होने जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हिंदुस्तान में भी कांग्रेस का सूर्याेदय हो रहा है। वह युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
शहर के करौंदिया संस्कृत महाविद्यालय के बगल युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र की ओर से खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेसी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की इस मुहिम को आगे बढ़ाया है, जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।
जिला अध्यक्ष वरुण मिश्र की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि देश की कमान युवाओं के हाथ में ही सुरक्षित है। आने वाला समय युवाओं का ही है। इससे पहले जिले में आगमन पर तेरएं स्थित कांग्रेस नेता जनार्दन शुक्ला के घर शोक संवेदना में वह पहुंचे। हाल ही में मृतक शहर अध्यक्ष नौशाद बाबा के परिजनों से मिले। उसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता नफीस फारूकी की पत्नी की मृत्यु पर शोक संवेदना जताई। इसके बाद युवा कांग्रेस के द्वारा आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में पहुंचे।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी सहभोज में शामिल हुए। करौंदिया वार्ड में काफी दिनों बाद कांग्रेसियों की हलचल देखी गई। बड़ी संख्या में वार्ड वासियों एवं शहर वासियों ने भी भोज में हिस्सा लिया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व जनपद के प्रभारी अनीश खान, आशिक हुसैन रिजवी, हौसला प्रसाद भीम, देवेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार मिश्रा मुन्नू, राजेश तिवारी, प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, पूर्व सभासद धर्मेंद्र सोनकर, सुकई सोनकर, गया प्रसाद सोनकर, अखिलेश सोनकर, रामकरण, मनोज शुक्ला, रणजीत सिंह सलूजा, योगेश प्रताप सिंह, मोहित तिवारी आदि रहे।
जयसिंहपुर में किया गया स्वागत
लखनऊ बलिया राजमार्ग पर स्थित बरौसा चौराहे पर जयसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ओझा के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर अजय राय का स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के गर्मजोशी को देखते हुए प्रांतीय अध्यक्ष सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित कर लोगो मुलाकात कर उनके हाल चाल लेकर अगले कार्यक्रम के लिए चल दिए। इस मौके पर हर्ष नारायण मिश्रा, अभिनव श्रीवास्तव, समीर मिश्रा, धर्मराज मिश्रा, उमेश ओझा, सुनील शर्मा, अनिल पाण्डेय, धनंजय शुक्ला,योगेश पाण्डेय, दयाशंकर पाठक, राममूर्ति वर्मा आदि रहे।
यह भी पढ़ें:-UP MLC Election: मतदाताओं तक पहुंच कर BJP प्रत्याशी को दिलाएं जीत, बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी
