Viral Video: बर्फ से लदी घाटी के बीच से गुजरी ट्रेन, वीडियो देखकर यूजर्स हार बैठे अपना दिल
सोशल मीडिया पर आए दिन एक से एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो को देखकर लोग हैरान पह जाते हैं तो किसी वीडियो को देखकर आंखों को सुकून मिलता है। हल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बर्फ से लदी घाटी के बीच से गुजर रही ट्रेन हर किसी का दिल जीत रही है। बता दें इसे रेल मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें बर्फ से लदी घाटी के बीच से गुजर रही ट्रेन हर किसी का दिल जीत रही है। वीडियो में एक ट्रेन को बर्फीली पहाड़ी पर बर्फ से ढके रेलवे लाइन से गुजरते देखा जा रहा है, जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।
A picturesque view of train pulling through the snow laden valley from Banihal to Badgam, Jammu & Kashmir. pic.twitter.com/Gs7mOX80cv
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) January 5, 2023
ये भी पढ़ें- सांप जितना जहरीला है ये पौधा, इसे छूने के बाद होने लगती है सुसाइड की इच्छा, जानें वजह
बता दें इन दिनों ठंड अपने चरम पर है। वहीं पहाड़ी राज्यों समेत कश्मीर की वादियों में बर्फ गिरना शुरू हो चुकी है, जिसे देखने सैलानियों का भीड़ उमड़ पड़ी है। यूं तो बर्फ से ढकी ये खूबसूरत वादियां हर किसी को अपना दीवाना बना देती है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिन्हें देखते ही लोग पलके झपकना भूल जाते हैं और बस एक टुक इस खूबसूरती को निहारते रह जाते हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। इस वीडियो में बर्फ से ढकी रेलवे लाइन पर ट्रेनों को दौड़ते देखा जा रहा है।
बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को रेल मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से बडगाम तक बर्फ से लदी घाटी से गुजरती ट्रेन का मनोरम दृश्य.' इस 35 सेकेंड के वीडियो को अब तक 147.9K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि छह हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को एक हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं। वहीं वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स इसे बेहद खूबसूरत और प्यारा बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें- यहां पन्ना के किसान की पूरी हुई तमन्ना...मिल गया 20 लाख का हीरा
