Kanpur : NHM कर्मियों ने दो माह का वेतन नहीं मिलने पर CMO ऑफिस के बाहर दिया धरना, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
कानपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएमओ ऑफिस के बाहर दिया धरना।
कानपुर में सीएमओ ऑफिस के बाहर एनएचएम कर्मियों ने दो का वेतन नहीं मिलने पर धरना दिया। कर्मचारियों ने बताया कि 264 कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला। कर्मचारियों ने सीएमओ को वेतन न देने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
कानपुर, अमृत विचार। जनपद के एनएचएम नेशनल हेल्थ मैडम स्वास्थ्य कर्मियों ने दो महीने का वेतन नहीं मिलने पर रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल के बाहर सीएमओ ऑफिस के बाहर दिया धरना दिया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में स्वास्थ्य कर्मियों को बाहर देख हाथ-पांव फूल गए। धरने पर बैठे कर्मियों ने बताया कि सीएमओ द्वारा 264 स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन रोका गया। कर्मचारियों ने सीएमओ को वेतन न देने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
