शाहजहांपुर: कोरोना संक्रमित अल्हागंज इंस्पेक्टर की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित अल्हागंज इंस्पेक्टर की बुधवार रात करीब दो बजे लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। 30 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। उनकी मौत से पुलिस महकमे में गम का माहौल है। अल्हागंज इंस्पेक्टर मूल रूप से उन्नाव के फत्तेपुर के रहने वाले थे। वह वर्ष 1989 में कांस्टेबल …

शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमित अल्हागंज इंस्पेक्टर की बुधवार रात करीब दो बजे लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। 30 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। उनकी मौत से पुलिस महकमे में गम का माहौल है।

अल्हागंज इंस्पेक्टर मूल रूप से उन्नाव के फत्तेपुर के रहने वाले थे। वह वर्ष 1989 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2013 में उन्हें सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन मिला था। वर्ष 2020 में हाल ही में उन्हें इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन मिला था। इसके बाद वह मेरठ ट्रेनिंग गए थे। वहां से 22 जुलाई को वापस आकर ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी।

सीओ जलालाबाद मंगल सिंह रावत को इंस्पेक्टर ने बुखार होने की शिकायत बताई। इसके बाद 25 जुलाई को रैपिट एंटीजोन टेस्ट किट से टेस्ट कराया था, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद आरटीपीसीआर कराई गई। जिसकी रिपोर्ट 30 जुलाई को आई, उसमें वह कोरोना पाॅजिटिव निकले। इसके बाद वह लखनऊ अस्पताल में भर्ती हो गए। उनका मकान भी लखनऊ में ही है। लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी बुधवार रात करीब दो बजे मौत हो गई।

संबंधित समाचार