बदायूं में दर्दनाक हादसा, पिकअप ने बाइक सवार तीन को रौंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के बिसौली इलाके में आज सुबह तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पिता- पुत्री समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने यहां कहा कि आज …

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं के बिसौली इलाके में आज सुबह तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पिता- पुत्री समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने यहां कहा कि आज सुबह बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट चौराहे के पास तीव्र गति से आती एक पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिसके फल स्वरुप बाइक सवार उघैती थाना क्षेत्र के गांव निर्भया सरवरपुर निवासी शमशेर, उसकी पुत्री फातिमा एवं एक अन्य रिश्तेदार अलाउद्दीन उर्फ भूरे की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक फरार हो गया।

संबंधित समाचार