रबी फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में दोबारा छोड़ा जाएगा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

28-30 जनवरी तक जिले की 163 नहरों के टेल तक पहुंचेगा पानी

लखनऊ। रबी फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में 28 से 30 जनवरी के बीच जिले से गुजरीं सभी नहरों के टेल तक पानी पहुंचेगा। सिंचाई विभाग इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार रोस्टर पर स्वीकृति पहले नहीं मिलेगी।

जिले में कई खंड की 163 नहरें आती हैं। जिनमें रबी फसलों की सिंचाई के बाद पानी रोक दिया गया है। जो अब 28 से 30 जनवरी तक सभी नहरों में दोबारा छोड़ा जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग साफ-सफाई समेत अन्य कार्य कर रहा है। इस बार सभी टेल तक पानी पहुंचाने का दावा किया गया है। जो पिछले बार 52 टेलों पर नहीं पहुंचा था। विभाग ने जिसका कारण टेल नीचे की तरफ होना बताया था। इस पर जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई थी। निर्देश दिए थे कि आगे से किस टेल तक कब और किस समय पानी पहुंचेगा यह जानकारी रोस्टर में पहले दर्शानी होगी। इसी आधार पर रोस्टर स्वीकृत किया जाएगा। शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि रबी फसलों में सिंचाई की समस्या नहीं रहेगी।

संबंधित समाचार