अशोक लेलैंड श्रीलंका परिवहन बोर्ड को 500 बसों की करेगी आपूर्ति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। भारी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लीलैंड को श्रीलंका परिवहन बोर्ड (एसएलटीबी) से 500 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि एसएलटीबी से मिले ठेके के तहत उसने पड़ोसी देश में 75 बसों की आपूर्ति कर दी है।

यह ठेका भारत सरकार की आर्थिक सहायता योजना के तहत भारतीय निर्यात आयात बैंक द्वारा दी गई ऋण सहायता का हिस्सा है। अशोक लेलैंड के अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय परिचालन) अमरदीप सिंह ने कहा, ''इस समय कुल 5,000 से अधिक अशोक लेलैंड बसें श्रीलंका परिवहन बोर्ड के पास हैं। नयी 32 सीटों वाली बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने की उम्मीद है।''

उन्होंने बताया कि अशोक लेलैंड बस और ट्रक श्रीलंका में ही बनते हैं और उन्हें ब्रांड 'लंका अशोक लेलैंड' के नाम से पहचाना जाता है। 

ये भी पढ़ें : Video : Excuse Me... खिड़की खोल दीजिए गुटखा थूकना है...प्लेन में बैठा शख्स एयर होस्टेज से बोला!

 

 

 

संबंधित समाचार