जो सरकार अपने दिन गिनने लगे तो समझ लो ये सरकार 400 दिन बाद रुकने वाली नहीं : अखिलेश यादव 

Amrit Vichar Network
Published By Ashpreet
On

खम्मम। तेलंगाना के खम्मम में BRS (Bharat Rashtra Samithi) ने एक जनसभा का आयोजन किया। जनसभा में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की उपस्थिति में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब के CM भगवंत मान, केरल के CM पिनाराई विजयन, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और CPI महासचिव डी. राजा शामिल हुए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कल BJP की कार्यकारिणी बैठक खत्म हुई, उन्होंने कहा कि 400 दिन बाकी है,हमें तो लगता था कि ये सरकार वो है जो दावा करती थी कि हटेगी नहीं लेकिन अब वो स्वयं स्वीकार रहे हैं कि अब 400 दिन है। जो सरकार अपने दिन गिनने लगे तो समझ लो ये सरकार 400 दिन बाद रुकने वाली नहीं है। ये खम्मम वो धरती है जिसने हमेशा इतिहास बनाने का काम किया है। यहां के लोगों ने बड़ी से बड़ी हुकूमत और ताकतें रही होंगी उनके खिलाफ अपनी आवाज उठाने का काम किया है। भाजपा सरकार चुनी हुई सरकारों को परेशान करने का काम कर रही है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, हमारी सभी देशी भाषाओं को दरकिनार करते हुए हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। अपनी मातृभाषाओं को खत्म कर हिंदी थोपने से राष्ट्र की अखंडता प्रभावित होगी।

ये भी पढ़ें : असम में अतिक्रमण हटाने के बाद जंगल में गैंडे की वापसी

संबंधित समाचार