बागपत: प्रेम संबंध का विरोध करने पर बेटा बना हैवान! मां का गला दबाकर उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागपत। जिले के थाना बड़ौत क्षेत्र में प्रेम संबंधों का विरोध करने पर 48 वर्षीय एक महिला की उसके बेटे ने गुरुवार को गला दबाकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रजत (21) को हिरासत में ले लिया गया है। 

गुरुवार को सुबह हुई इस घटना के बारे में बागपत के पुलिस अधीक्षक, नीरज जादौन ने बताया कि नगर के आवास विकास कालोनी निवासी जितेंद्र सोलंकी का पुत्र रजत (21) किसी लड़की को पसंद करता था लेकिन उसके अभिभावक उस लड़की को पसंद नहीं करते थे। 

उन्होंने बताया कि इसी बात पर आज सुबह घर में विवाद हुआ और रजत ने अपनी मां मुनेश देवी (48) का बेल्ट से गला दबा दिया जिससे मुनेश की मौत हो गई। जादौन के अनुसार, पिता जितेन्द्र सोलंकी द्वारा रोके जाने पर रजत ने उन्हें भी मारने का प्रयास किया, हालांकि वह बाल-बाल बच गये। एसपी के अनुसार, आरोपी रजत को हिरासत में ले कर मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच के भीटा गांव में अवैध खनन में लगी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

संबंधित समाचार