WFI vs Wrestler Dispute : प्रियंका गांधी वाड्रा ने की कुश्ती महासंघ के खिलाफ जांच की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर पहलवानों द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच की मांग की है। प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया, हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन और उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये भी पढे़ं- WFI Dispute: CM खट्टर बोले- खिलाड़ियों का मनोबल टूटने नहीं देंगे

उल्लेखनीय है कि साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित कई पहलवानों ने बुधवार को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और कोचों पर यौन उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाये। पहलवानों ने दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। वह सिंह के इस्तीफे और आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं। 

ये भी पढे़ं- Video: 'प्लीज राजनीतिक मुद्दा ना बनाइए', पहलवानों के प्रदर्शन में पहुंचीं वृंदा करात, मंच से उतारी गईं नीचे

 

संबंधित समाचार