Kanpur News : कोरोना कॉल में पैरोल पर छोड़े गए बंदी वापस नहीं पहुंचे जेल, अब होगी गिरफ्तारी
Kanpur News कानपुर में कोरोना कॉल में पैरोल पर छोड़े गए बंदी वापस नहीं जेल पहुंचे।
Kanpur News कानपुर में कोरोना कॉल में पैरोल पर छोड़े गए बंदी वापस नहीं जेल पहुंचे। इसमें शहर के 12 बंदी शामिल है। जेल प्रशासन की तरफ से इन बंदियों को लेकर पुलिस कमिश्नरेट को रिमाइंडर भेजा गया।
कानपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के चलते जेल से पैरोल पर छोड़े गए 16 बंदी अब तक वापस जेल नहीं पहुंचे हैं। जिसमें जिले के 12 बंदी शामिल हैं। जेल प्रशासन की तरफ से इन बंदियों को लेकर पुलिस कमिश्नरेट को रिमाइंडर भेजा गया है।
इस पर पुलिस कमिश्नर ने जल्द से जल्द इन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश संबंधित थाना इंचार्जों को दिए हैं। पिछले वर्ष जिला जेल से 73 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। जिनमें 57 बंदी वापस जेल लौट आए। 16 बंदी अब भी फरार हैं। इनमें 12 जिले के 2 बिहार, 1 फतेहपुर और 1 गोरखपुर का बंदी शामिल है।
