ठंड में बच्चों के लिए नाश्ते में झटपट बनाएं ओनियन चीज़ सैंडविच, जानें आसान रेसिपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Onion Cheese Sandwich: सर्दियों के मौसम में सुबह के नाश्ते में लोगों को चटपटा खानें मन करता है। हालांकि, ब्रेक फास्ट हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है। आज हम आपको नाश्ते के लिए ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बनता भी जल्दी है और स्वाद में भी बेहतर है। इस रेसिपी का नाम है ओनियन चीज़ सैंडविच।

आवश्यक समाग्री

  • 4 ब्रेड स्लाइस 
  • 4 चीज़ स्लाइस 
  • 1 प्याज
  • नमक 
  • ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • घी या बटर 

बनाने का तरीका
प्याज को बारीक काट लें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर घी या बटर लगा लें। ब्रेड पर प्याज रख लें।अब, इस पर चीज़ स्लाइस रख दें। इसके बाद, इसके ऊपर नमक और लाल मिर्च छिड़कें। दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें। ब्रेड को ऊपर और नीचे, दोनों तरफ़ बटर लगा लें और तवे पर रख दें। इसे बनाने के लिए आप तवे, ग्रिलर या माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं। बनने के बाद इसे टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- क्या खाली पेट कॉफी पीने से सेहत को हो सकता है नुकसान?, यहां जानें एक्सपर्ट की राय