बरेली: इस रविवार को प्राइवेट वाहनों के संचालन की मिली छूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वीकेंड लाकडाउन में 9 अगस्त (रविवार) को इस बार प्राइवेट वाहनों के संचालन पर छूट रहेगी। प्राइवेट बस, टेंपो, ई-रिक्शा और कार चला सकते हैं। इस दिन बीएड परीक्षा होने के मद्देनजर परीक्षार्थियों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। दो दिन वीकेंड लाकडाउन में रोडवेज बसों …

बरेली, अमृत विचार। वीकेंड लाकडाउन में 9 अगस्त (रविवार) को इस बार प्राइवेट वाहनों के संचालन पर छूट रहेगी। प्राइवेट बस, टेंपो, ई-रिक्शा और कार चला सकते हैं। इस दिन बीएड परीक्षा होने के मद्देनजर परीक्षार्थियों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। दो दिन वीकेंड लाकडाउन में रोडवेज बसों का संचालन पहले से होता आया है लेकिन रविवार को प्राइवेट वाहनों के चलने से इमरजेंसी में शहर से बाहर आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत रहेगी। बीएड परीक्षा में शामिल होने के लिए दूरदराज से आने वाले परीक्षार्थियों की भी दिक्कतें दूर होंगी।

अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को बीएड परीक्षा के चलते सरकार ने प्राइवेट वाहनों के संचालन पर छूट दी है। उन्होंने बताया कि लाकडाउन में व्यावसायिक गतिविधियों पर पहले की तरह रोक लगेगी। आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य किसी प्रकार की दुकान खोलने की अनुमति नहीं है। सिर्फ वाहनों के संचालन पर छूट है। प्राइवेट वाहन लेकर सड़क पर चलने वालों के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी पर पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

संबंधित समाचार