China: शी जिनपिंग ने भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों से की बात, युद्ध तैयारी का लिया जायजा

China: शी जिनपिंग ने भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों से की बात, युद्ध तैयारी का लिया जायजा

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बातचीत की और उनकी युद्ध तैयारियों का जायजा लिया। आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। शी ने यहां पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) मुख्यालय से शिनजियांग सैन्य कमान के तहत खंजराब में सीमा पर तैनात सैनिकों को संबोधित किया। शी चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और पीएलए के प्रमुख भी हैं। 

आधिकारिक मीडिया में दिखाए गए वीडियो के अनुसार, शी ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि किस प्रकार "हाल के वर्षों में, क्षेत्र में लगातार बदलाव हो रहा है" और किस प्रकार इसने सेना को प्रभावित किया है। रिपोर्ट के अनुसार, सैनिकों में से एक ने जवाब दिया कि वे अब "24 घंटे" सीमा की निगरानी कर रहे हैं। शी ने उनकी स्थिति के साथ ही यह भी सवाल किया कि क्या उन्हें दुर्गम इलाके में ताजी सब्जियां मिल रही हैं। 

आधिकारिक मीडिया के अनुसार, शी ने जवानों से "सीमा पर उनकी गश्त और प्रबंधन कार्य के बारे में" सवाल किया। उन्होंने सैनिकों की सराहना करते हुए उन्हें अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील क्षेत्र में पांच मई, 2020 को हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के बीच गतिरोध शुरू हो गया था।

 पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध के संबंध में दोनों पक्षों के बीच उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता के 17 दौर हो चुके हैं, लेकिन बाकी मुद्दों के समाधान में कोई खास प्रगति नहीं हुई। भारत ने जोर दिया है कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति जरूरी है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका के टेक्सास में चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, कीमती चीजें चोरी

ताजा समाचार

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत के बाद शुरू हुई वोट बैंक की राजनीति, सपा, बसपा और कांग्रेस मुसलमानों को साधने में जुटी, हिंदू वोट सहेज रही भाजपा
Kanpur Dehat Crime: पति कमरे में सो रहा था; पत्नी घर में ये कांड करके कागजात समेत हुई फरार...पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीलीभीत: यात्रियों के लिए खुशखबरी, एक अप्रैल से चलेगी कासगंज-टनकपुर मेला स्पेशल ट्रेन
उत्तर प्रदेश धर्मांतरण अधिनियम वैवाहिक प्रकृति वाले सभी रिश्तों के लिए आवश्यक: हाईकोर्ट
मुख्तार अंसारी की मौत पर पीलीभीत में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही फोर्स 
प्रयागराज: कालेज में फंदे से झूलता मिला युवक का शव, परिवार में कोहराम